Budget 2026: कस्टम ड्यूटी में बड़े बदलाव, कपड़ों से लेकर मोबाइल बैटरी तक सस्ता, शराब हो सकती है महंगी

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में आम बजट 2026 पेश किया। यह मोदी सरकार के कार्यकाल में उनका लगातार नौवां बजट रहा। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कस्टम ड्यूटी (Custom Duty) से जुड़े कई अहम बदलावों की घोषणा की, जिनका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है।

सरकार ने देश में निर्मित और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कई वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटाने का फैसला किया है। खासतौर पर लेदर, टेक्सटाइल और रक्षा क्षेत्र से जुड़े उत्पादों को बड़ी राहत दी गई है। इसके तहत कुछ वस्तुओं को पूरी तरह ड्यूटी फ्री भी किया गया है, जिससे इनके दाम घटने की संभावना है।

बजट 2026 के बाद ये वस्तुएं होंगी सस्ती

  • कपड़े और टेक्सटाइल उत्पाद
  • लेदर और चमड़े से बने सामान
  • सिंथेटिक फुटवियर
  • कैंसर और डायबिटीज की 17 जरूरी दवाएं
  • लिथियम आयन सेल
  • मोबाइल फोन बैटरियां
  • सोलर ग्लास
  • मिक्स्ड गैस सीएनजी
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) से जुड़े उत्पाद
  • माइक्रोवेव ओवन

विदेश यात्रा से जुड़ी कुछ सेवाएं

सरकार के इस फैसले से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ आम लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

इन वस्तुओं पर बढ़ी कस्टम ड्यूटी, महंगाई की आशंका

वहीं दूसरी ओर, सरकार ने कुछ वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का भी ऐलान किया है। इनमें मुख्य रूप से

  • शराब
  • स्क्रैप
  • खनिज (Minerals)

शामिल हैं। इन सेक्टर्स में कस्टम ड्यूटी बढ़ने से संबंधित उत्पादों की कीमतों में इजाफा हो सकता है।

कुल मिलाकर, बजट 2026 में कस्टम ड्यूटी में किए गए बदलावों को सरकार ने घरेलू उद्योग को मजबूत करने और रणनीतिक क्षेत्रों को प्रोत्साहन देने की दिशा में अहम कदम बताया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment