दिल्ली पर्यटन को बढ़ावा देने का सुनहरा मौका, युवाओं को मिलेंगे हर महीने ₹50,000

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को मिलेगा खास मौका

दिल्ली सरकार ने ‘पर्यटन और विरासत फेलोशिप योजना’ की शुरुआत की है, जिसके तहत युवाओं को दिल्ली की ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों का डिजिटल प्रचार करने के बदले हर माह ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना में 35 वर्ष से कम उम्र के 40 प्रतिभाशाली युवाओं को चुना जाएगा। यह फेलोशिप एक वर्ष की अवधि की होगी और पूरा करने पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिल्ली को प्रमोट करें और कमाएं

दिल्ली सरकार का उद्देश्य है कि राजधानी को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया जाए। इसके लिए सरकार उन युवाओं को मौका दे रही है, जो सोशल मीडिया, ब्लॉगिंग, यूट्यूब या अन्य डिजिटल माध्यमों से दिल्ली की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन स्थलों को प्रभावी तरीके से प्रचारित कर सकते हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यह योजना दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (DTTDC) के अंतर्गत चलाई जाएगी। चयनित युवा न केवल दिल्ली के पर्यटक स्थलों को डिजिटल माध्यम से प्रमोट करेंगे, बल्कि रिसर्च, कंटेंट क्रिएशन और लोकल टूरिज्म विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

मुख्य बिंदु

  • योजना का नाम: पर्यटन और विरासत फेलोशिप योजना
  • प्रायोजक: दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम
  • उद्देश्य: दिल्ली को एक वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना
  • फायदा: हर माह ₹50,000 व एक साल बाद प्रमाण पत्र
  • पात्रता: अधिकतम आयु 35 वर्ष, डिजिटल मीडिया में दक्षता
  • कार्य: वीडियो बनाना, शोध करना, डिजिटल प्रचार

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment