नागिन का खौफनाक बदला: तीन को डसा, एक की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

उत्तरप्रदेश: महावन तहसील के गांव सिहोरा में एक चौंकाने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया, जब एक नागिन ने अपने नाग की मौत का बदला लेते हुए तीन लोगों को डस लिया। इनमें से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत इलाज के बाद ठीक है।

घटना की शुरुआत दो जुलाई को हुई, जब मनोज के घर बेटी के नामकरण संस्कार में शामिल होने आए उसके साले सचिन ने एक सांप को लाठी से मार डाला। इसके चार दिन बाद उसी घर में काली नागिन दिखाई दी, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया।

गुरुवार तड़के नागिन ने मनोज को डस लिया। झाड़-फूंक के बाद भी हालत बिगड़ने पर उसे जयपुर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके दो दिन बाद शोक जताने आए मनोज के जीजा दिनेश और बड़े भाई पप्पू को भी नागिन ने डस लिया। गांववालों ने नागिन को पकड़कर मार डाला।

हालांकि, दिनेश और पप्पू की जान गांव के बायगीरों की झाड़-फूंक से बच गई, ऐसा ग्रामीणों का विश्वास है। गांव में आज भी झाड़-फूंक और थाली बजाने की परंपरा सांप काटने पर निभाई जाती है।

डॉक्टरों का कहना है कि सांप के काटने पर तुरंत अस्पताल जाकर एंटीवेनिन इंजेक्शन लगवाना चाहिए। यह इंजेक्शन सांप के जहर को निष्क्रिय कर देता है और जान बचाता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment