बिहार सीमांचल में जनसांख्यिकीय बदलाव पर पीएम मोदी का वार, घुसपैठियों को बताया बड़ा खतरा

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्णिया में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीमांचल क्षेत्र में हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव देश और बिहार दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियाँ घुसपैठियों को संरक्षण देकर वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि “घुसपैठिए न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती हैं बल्कि बिहार की पहचान और अस्मिता पर भी खतरा बन चुके हैं।” उन्होंने आश्वस्त किया कि एनडीए सरकार ऐसे तत्वों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाती रहेगी।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन सहित ₹40,541 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही मखाना उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के गठन और ₹475 करोड़ के विशेष पैकेज की भी घोषणा की।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment