21 जनवरी को साय कैबिनेट की अहम बैठक, बजट से पहले बड़े फैसलों की संभावना

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

छत्तीसगढ़ सरकार की एक अहम कैबिनेट बैठक 21 जनवरी को होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है। विभिन्न विभागों की योजनाओं, प्रशासनिक फैसलों और नीतिगत मुद्दों पर मंत्रिपरिषद के बीच गहन चर्चा होने की संभावना है।

बजट से ठीक पहले होने वाली इस कैबिनेट बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और शासन से जुड़े कई अहम निर्णयों पर अंतिम मुहर लग सकती है। ऐसे में इस बैठक पर प्रदेशभर की निगाहें टिकी हुई हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment