महासमुंद के किसान ने उगाया संजीवनी धान, कैंसर से बचाव समेत कई स्वास्थ्य लाभ

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

महासमुंद.छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दिलचस्प खबर सामने आई है, जिसने खेती से लेकर लोगों की सेहत तक चर्चा छेड़ दी है। कौंदकेरा गांव के किसान योगेश्वर चंद्राकर ने ‘संजीवनी’ नाम का एक खास धान तैयार किया है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में मदद कर सकता है।

इसके अलावा इस चावल को एनीमिया और शुगर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद बताया जा रहा है। किसान का कहना है कि इसकी खेती पूरी तरह जैविक तरीके से की जा रही है, यानी इसमें किसी भी तरह के रासायनिक खाद या कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं होता।

सबसे खास बात यह है कि इस धान पर वैज्ञानिक परीक्षण भी किए जा चुके हैं। अब इसकी मांग सिर्फ छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार और ओडिशा जैसे राज्यों से भी इसके ऑर्डर आने लगे हैं। ‘संजीवनी’ चावल को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और यह धीरे-धीरे चर्चा का विषय बनता जा रहा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment