छत्तीसगढ़ में 20 हजार मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, दवा विक्रेताओं का राष्ट्रव्यापी विरोध

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। अगर आप 20 मई को दवा लेने का सोच रहे हैं, तो थोड़ा पहले ही इंतजाम कर लें। क्योंकि छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में मेडिकल स्टोर 20 मई को बंद रहेंगे।

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर यह राष्ट्रव्यापी बंद किया जा रहा है। इस बंद का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा, जहां करीब 20 हजार मेडिकल स्टोर एक दिन के लिए शटर डाउन रहेंगे।

दवा विक्रेताओं का कहना है कि ऑनलाइन कंपनियां बिना ठीक से निगरानी के दवाइयां बेच रही हैं। कई जगह तो बिना डॉक्टर की पर्ची के भी दवाइयां मिल रही हैं, जो मरीजों की सेहत के लिए खतरा बन सकता है।

मेडिकल स्टोर संचालकों का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द सख्त नियम नहीं बनाए, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। हालांकि आपातकालीन जरूरतों के लिए कुछ चुनिंदा मेडिकल स्टोर खुले रह सकते हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment