“अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर वार, घोटालों से धूमिल हुई छवि

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

 

छत्तीसगढ़ की राजनीति में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हर विषय में चोरी दिखाई देती है और जब उनके विधायक सफाई देते हैं, तब उनके साथ कोई बड़ा नेता खड़ा नहीं होता। इसके बजाय, कांग्रेस भाजपा और प्रशासन पर आरोप मढ़ने का काम करती है।

चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ में शुरू हुई SIR प्रक्रिया का स्वागत किया और कहा कि इससे जनता का काम आसान होगा। साथ ही, CGPSC घोटाले का जिक्र करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि कांग्रेस के पांच साल के शासनकाल में इतने घोटाले हुए कि उन्हें गिनना भी मुश्किल है।

उन्होंने कांग्रेस संगठन को कमजोर बताया और कहा कि पार्टी में मजबूत संगठन कभी संभव नहीं है। अजय चंद्राकर के अनुसार, कांग्रेस में नेता केवल नाम के लिए हैं, जो थोड़े समय के लिए आते हैं और फिर गायब हो जाते हैं।

रायपुर में बयान देते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में शराब घोटाले समेत कई मामलों ने राज्य की छवि को धूमिल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति ‘महतारी’ का भी अपमान किया और अब जांच प्रभावित करने के लिए संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर रही है।

उनका कहना है कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने और जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। चंद्राकर का तंज साफ था कि कांग्रेस ने केवल घोटालों की राजनीति की है और राज्य को विकास से दूररखा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment