रायपुर में बड़ी लूट: बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को बेहोश कर 86 किलो चांदी लूटी, CCTV फुटेज से जांच में जुटी पुलिस”

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर शहर में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस की चौकसी को चुनौती दे डाली है। राजधानी के सदर बाजार इलाके में एक सर्राफा व्यापारी के साथ बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी के हाथ-पैर बांधकर उसके पास रखे लगभग 86 किलो चांदी के आभूषण लूट लिए।

घटना जैन मंदिर के पीछे स्थित महावीर भवन के बगल में राजधनी पैलेस की है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यापारी को पहले किसी संदिग्ध वस्तु की सूंघाई कर बेहोश कर दिया, और उसके बाद दुकान में रखे कीमती चांदी के आभूषणों को लूटकर फरार हो गए। व्यापारी के होश में आने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है, और संभावना जताई जा रही है कि यह लूट पूर्व-नियोजित साजिश के तहत की गई है।

यह वारदात न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि शहर के व्यापारियों में भय का माहौल भी बना रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और चोरी का माल बरामद किया जाएगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment