रायपुर के पंडरी इलाके स्थित रविनगर में डागा निवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी।
जानकारी के अनुसार, ED की टीम सुबह करीब 4 बजे दो गाड़ियों में डागा निवास पहुंची। मौके पर जांच में करीब छह अधिकारियों के शामिल होने की बात कही जा रही है।
टीम ने निवास में मौजूद दस्तावेजों और संबंधित रिकॉर्ड की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों में उत्सुकता बढ़ गई, लेकिन ED की ओर से मौके पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया।
बताया जा रहा है कि डागा निवास एक ज्वेलरी कारोबार से जुड़े व्यक्ति से संबंधित है। हालांकि, यह पुष्टि नहीं है कि कार्रवाई सीधे उनके ज्वेलरी व्यवसाय के लेन-देन से जुड़ी है या नहीं।
सूत्रों के हवाले से यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि ED की यह कार्रवाई जमीन से जुड़े लेन-देन की जांच से संबंधित हो सकती है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जांच में कौन-से दस्तावेज या साक्ष्य शामिल हैं।






