रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के नए प्रांतीय पदाधिकारियों का चयन हो गया है। संस्था की वार्षिक आमसभा में सुनील कुमार बाजारी को अध्यक्ष और महेश दुबे को सचिव के पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन निर्वाचन अधिकारियों सविता पाठक, प्रदीप नारायण तिवारी और अरुण दुबे ने किया।
जीई रोड स्थित शहीद स्मारक परिसर में आयोजित आमसभा में पिछले दो वर्षों की गतिविधियों की समीक्षा के साथ ऑडिट प्रतिवेदन भी पेश किया गया। यह प्रतिवेदन सुनील कुमार बाजारी और शैलेंद्र राठौर ने सदस्यों के समक्ष रखा। इसके बाद राजेंद्र उमाठे द्वारा प्रस्तुत नए पदों के गठन संबंधी प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दी।
अनुमोदन के बाद संस्था की प्रांतीय प्रबंधकारिणी का गठन किया गया। संरक्षक पद पर सविता पाठक, प्रदीप नारायण तिवारी, अरुण दुबे, अनिल गुप्ता और मुरली मनोहर खंडेलवाल को चुना गया। अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार बाजारी के अलावा सुरेश मिश्रा और अशोक ताम्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने।
उपाध्यक्ष के रूप में बबीता नत्थानी, महेश वर्मा, प्रभात केयूर, भूषण मिश्रा, पी. संतोष नायडू, शरद अग्रवाल और डॉ. दीपक शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। महेश दुबे सचिव चुने गए, जबकि अजय कुमार जैन कोषाध्यक्ष बनाए गए। प्रहलाद मिश्रा संयुक्त सचिव और अमर सिंह अजमानी, मुकेश चोपड़ा तथा धर्मेंद्र पंड्या सह सचिव चुने गए।
संस्था की विधिक सलाहकार के रूप में सुधा कसार और प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी के रूप में अनिरुद्ध दुबे को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में घनश्याम दास जोशी, बसंत कश्यप, अभिषेक जैन, अजय सोनी, पंकज अग्रवाल, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, शैलेंद्र राठौर, राजेंद्र चतुर्वेदी, चंद्रकांत पांडे, राजेंद्र जंघेल, शशि पांडे, नेहा तिवारी और ऋषिदास वैष्णव शामिल हुए।
आमसभा में उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। संस्था का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के साथ-साथ स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को आगे बढ़ाना है।





