पंडरिया।श्रावण मास की पावन बेला में जारी कांवड़ यात्रा आज तीसरे दिन जब पंडरिया विधानसभा में पहुंची, तो क्षेत्र का माहौल भक्तिभाव और ऊर्जा से सराबोर हो उठा। कांवड़ यात्रा में शामिल हुईं विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने पूरे श्रद्धाभाव से शिवभक्तों के साथ कदम मिलाया और बाबा भोलेनाथ की आराधना में लीन रहीं।

विधायक बोहरा ने आज पंडरिया क्षेत्र में प्रवेश किया। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन और समाज सेवा की मिसाल है। यात्रा के दौरान “बोल बम” के जयकारों से समूचा इलाका गूंज उठा, जिससे सभी श्रद्धालुओं में नव उत्साह का संचार हुआ।

उन्होंने ग्राम खुड़िया, डिंडौरी, लीलापुर, दुल्लापुर एवं गौरकांपा में शिवभक्तों, सामाजिक संगठनों, हिंदू संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।
भक्ति, सेवा और समाज के प्रति समर्पण भाव के साथ विधायक बोहरा की यह सहभागिता पंडरिया क्षेत्र में सांस्कृतिक और धार्मिक चेतना को नया आयाम दे रही है।







