रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारी अरुण देव गौतम को प्रदेश का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।


1992 बैच के IPS अधिकारी अरुण देव गौतम लंबे समय से पुलिस विभाग में अहम जिम्मेदारियां संभालते रहे हैं। वे प्रदेश के 6 जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) रह चुके हैं। इसके अलावा नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में IG के रूप में भी उन्होंने सेवाएं दी हैं।



