धमतरी डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक की मौत, फांसी के फंदे पर मिला शव

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में डायल 112 के एक आरक्षक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। कंट्रोल रूम में आरक्षक की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है। मृतक की पहचान ओमप्रकाश सोनवानी के रूप में हुई है, जो डायल 112 में आरक्षक के पद पर तैनात था। पूरा मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कुरूद निवासी ओमप्रकाश सोनवानी की बीती रात डायल 112 के कंट्रोल रूम में नाइट ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान उसने कंट्रोल रूम में ही फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

आत्महत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं

फिलहाल ओमप्रकाश ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही मृतक के परिजनों और उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment