जंगल सफारी और जू बंद! प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।दीपावली के त्योहार को देखते हुए रायपुर स्थित जंगल सफारी एवं जू को 10 और 11 नवंबर को पर्यटकों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। कार्यालय मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, रायपुर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, इन दोनों दिनों में जंगल सफारी और जू में पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन ने यह फैसला सरकारी संपत्ति को संभावित नुकसान से बचाने और वन्य प्राणियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया है। त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। आदेश के अनुसार, निर्धारित दोनों दिनों में जंगल सफारी एवं जू पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे।

प्रशासन की ओर से पर्यटकों से अपील की गई है कि वे इन दो दिनों में जंगल सफारी एवं जू की यात्रा की योजना न बनाएं और आदेश का पालन करें। दीपावली के बाद जंगल सफारी एवं जू सामान्य समय पर पर्यटकों के लिए खोले जाने की संभावना है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment