4.39 करोड़ लेने के बाद सिर्फ 7 एकड़ रजिस्ट्री? कांग्रेस नेत्री रीता सिंह पर FIR

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

दुर्ग। दुर्ग में 4.39 करोड़ रुपये की जमीन की डील अब कानूनी विवाद में बदल गई है। कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस नेत्री और भिलाई निगम की MIC सदस्य रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और बेटे मानवचंद सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि 25 एकड़ जमीन का सौदा 4.50 करोड़ रुपये में तय हुआ था। इसके तहत 4.39 करोड़ रुपये तीनों के खातों में ट्रांसफर किए गए, लेकिन केवल 7 एकड़ जमीन की ही रजिस्ट्री कराई गई।

आरोप है कि बाकी जमीन की रजिस्ट्री कराने के बजाय फर्जी इकरारनामा और अन्य दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामले में कोर्ट ने उतई थाना पुलिस को FIR दर्ज कर 15 दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment