रायगढ़ में देह व्यापार के दो अड्डों पर पुलिस का छापा, 2 नाबालिग लड़कियां मुक्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के दो अलग-अलग अड्डों का भंडाफोड़ किया है। साइबर थाना पुलिस, कोतवाली पुलिस और जुटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने लालटंकी दानीपारा और मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक स्थित निजी कमरों में एक साथ छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 महिलाओं समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, लालटंकी दानीपारा स्थित ठिकाने से 2 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। पुलिस ने सभी पीड़ितों को आवश्यक संरक्षण और सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 तथा POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment