रायपुर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह: राज्योत्सव मंच से जारी करेंगे महतारी वंदन की 33वीं किस्त

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। शाह आज शाम छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री शाम 5:55 बजे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित होने वाले राज्योत्सव समापन समारोह में वे शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।

इस अवसर पर अमित शाह महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त भी जारी करेंगे। डीबीटी के माध्यम से प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये की राशि सीधे अंतरित की जाएगी।

समारोह समाप्त होने के बाद गृहमंत्री शाह रात 8 बजे सड़क मार्ग से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। उनके रात 8:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचने और रात 8:20 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment