दुर्ग में उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, लूट के बाद फरार हुए 4 बदमाश

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र के तुमाकला गांव में उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, तुमाकला गांव के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप पर चार युवक बाइक से पहुंचे और लूट की नीयत से उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी उनका मोबाइल और करीब 4 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। वहीं, उपसरपंच के साथ मौजूद उनके साथी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी तुमाकला गांव की सरपंच हैं। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रदेश में अपराध रोकने के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं कम होने के बजाय बढ़ती नजर आ रही हैं, जो चिंता का विषय है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment