महासमुंद बाल सुधार गृह से 8 नाबालिग फरार!

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर।महासमुंद के बाल सुधार गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिग फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले खिड़की की ग्रिल तोड़ी और फिर करीब 12 फीट ऊंची सुरक्षा दीवार पर लगे कांटेदार तार काटकर बाहर निकल गए।

फरार हुए सभी नाबालिग पिछले 4-5 महीनों से रेप, चोरी, आबकारी और NDPS एक्ट से जुड़े मामलों में बाल सुधार गृह में रखे गए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पूरे जिले में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फरार नाबालिगों में दो ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह सुरक्षा में लापरवाही का मामला है या फिर किसी की मिलीभगत से फरारी हुई है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों में प्रदेश के कई बाल सुधार गृहों से नाबालिगों के फरार होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment