सीलबंद शराब की बोतल में फिर निकला कीड़ा!

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी देसी शराब दुकान से खरीदी गई सीलबंद शराब की बोतल में कीड़ा मिलने का दावा किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों ने शराब की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक मामला डभरा की शासकीय देसी शराब दुकान का है। एक ग्राहक ने प्लेन ब्रांड का पौवा खरीदा था। जब उसने बोतल को ध्यान से देखा तो अंदर कीड़ा दिखाई दिया। इसके बाद उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

घटना सामने आने के बाद उपभोक्ताओं में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सरकारी शराब दुकानों में बिकने वाले उत्पादों की गुणवत्ता की नियमित जांच होनी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

गौरतलब है कि इससे पहले बालोद जिले में भी शराब की बोतल के अंदर कांच के टुकड़े मिलने का मामला सामने आया था। उस समय आबकारी विभाग ने जांच कराने की बात कही थी।

अब सक्ती की इस घटना के बाद भी लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शराब की पैकिंग और गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत बताई जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment