रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आज RCB और MI के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और फैंस को हाई-वोल्टेज मैच की उम्मीद है।
मुंबई इंडियंस को मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या चोट की वजह से आज का मुकाबला नहीं खेल पाएंगे और टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में आज सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभालेंगे।
मैच से पहले मौसम ने भी दोनों टीमों की परेशानी बढ़ा दी। शनिवार शाम करीब 6:30 बजे दोनों टीमें स्टेडियम में अभ्यास के लिए पहुंचीं, लेकिन कुछ ही देर बाद मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ अंधड़ शुरू हो गया।
बारिश की वजह से दोनों टीमों को प्रैक्टिस बीच में ही रोकनी पड़ी। साथ ही मैदान का आउटफील्ड भी काफी गीला हो गया, जिसका असर आज के मुकाबले में देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। ऐसे में ओस, स्लो पिच और गीली आउटफील्ड मैच का रुख बदल सकती है।



