स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ प्रभारी, भाजपा ने जारी किया लिस्ट

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी की इस नई सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को संगठन में बदलाव से जुड़ी यह सूची जारी की। बताया गया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के साथ हरियाणा का प्रभार भी सौंपा गया है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी बिप्लब कुमार देब को दी गई है, जबकि रेखा वर्मा वहां सह प्रभारी होंगी। राजस्थान में संजय भाटिया को प्रभारी बनाया गया है। कविता पाटीदार और कुलजीत चहल राजस्थान के सह प्रभारी होंगे।

उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहां जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा सह प्रभारी की भूमिका निभाएंगे। बिहार का प्रभार हरीश द्विवेदी को सौंपा गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में हुए इस फेरबदल को आगामी चुनावों और राज्यों में पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आदेश भाजपा मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ की ओर से जारी किया गया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment