विकास उपाध्याय की गिरफ्तारी से रायपुर में हंगामा

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान स्थित चौपाटी को हटाने की कार्रवाई पर आज सुबह बड़ा विवाद खड़ा हो गया। नगर निगम की टीम अल्टीमेटम की समयसीमा खत्म होने के बाद सुबह 5 बजे चौपाटी हटाने पहुँची। जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, वहाँ मौजूद व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

इसी दौरान कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय भी मौके पर पहुँच गए और उन्होंने कार्रवाई के खिलाफ धरना दिया। उनकी अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति बढ़ती देख पुलिस को मौके पर हस्तक्षेप करना पड़ा और धरना दे रहे विकास उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उन्हें सेंट्रल जेल लेकर पहुँची, जबकि उनके पीछे समर्थकों की बड़ी भीड़ भी पहुँच गई। पूरे चौपाटी क्षेत्र में रात से ही तनाव का माहौल बना हुआ था, जो सुबह होते-होते और अधिक बढ़ गया।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment