बिलासपुर।बिलासपुर के तखतपुर इलाके के ग्राम बांधा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 25 वर्षीय धरम दास घृतलहरे जंगल में करिल काटने और पीहरी लेने गया था। इसी दौरान जोगीपुर जंगल के फॉरेस्ट बीट इलाके में शेरनी ने उस पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि शेरनी ने युवक की गर्दन पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के बाद शेरनी ने शव को भी नुकसान पहुंचाया।
चिंता की बात यह है कि शेरनी अपने शावक के साथ घटनास्थल के आसपास ही मौजूद बताई जा रही है। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। ग्रामीणों को फिलहाल जंगल की ओर नहीं जाने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।






