आरक्षक ने की आत्महत्या, बैरक में फंदे से लटका मिला शव

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

सक्ती। जिले के हसौद थाना से एक दुखद खबर सामने आई है। थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरें ने थाना परिसर स्थित बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का शव बैरक की ऊपरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हसौद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शनिवार को आरक्षक जय लहरें ने थाना परिसर की ऊपरी मंजिल स्थित बैरक में यह कदम उठाया।

जब साथी पुलिसकर्मियों ने उनका शव फंदे से लटका देखा तो तुरंत इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

आरक्षक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हसौद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment