विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख जोसेफ विजय ने रविवार (10 मई) को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही थलापति विजय 1967 के बाद ऐसे पहले नेता बन गए हैं जो DMK और AIADMK के अलावा किसी तीसरे राजनीतिक खेमे से राज्य की कमान संभाल रहे हैं।

शनिवार को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 120 निर्वाचित विधायकों का समर्थन मिलने के बाद विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया।

इसके बाद विजय की ओर से तमिलनाडु सरकार में मंत्री बनाए जाने वाले 9 नेताओं की सूची जारी की गई है

  1. एन. आनंद
  2. आधव अर्जुन
  3. डॉ. के.जी. अरुणराज
  4. के.ए. सेंगोट्टैयन
  5. पी. वेंकटरमणन
  6. आर. निर्मलकुमार
  7. राजमोहन
  8. डॉ. टी.के. प्रभु
  9. सेल्वी एस. कीर्तना

इसी बीच राज्यपाल ने विजय को निर्देश दिया है कि वे 13 मई या उससे पहले विधानसभा में अपना विश्वासमत हासिल करें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment