रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर को नई जिम्मेदारी सौंपी है। किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक की अनुशंसा और प्रदेश नेतृत्व की सहमति से उन्हें दुर्ग संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।
डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर को मिली इस नई जिम्मेदारी को संगठन में उनके सक्रिय योगदान और किसान मुद्दों पर मजबूत पकड़ के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी का मानना है कि उनके नेतृत्व में दुर्ग संभाग में किसान मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और किसानों से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारा जा सकेगा।

प्रदेश संगठन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दुर्ग संभाग में डॉ. चंद्राकर के साथ रवि शर्मा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों मिलकर संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान और किसान हितों से जुड़े आंदोलनों को गति देंगे।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक ने उम्मीद जताई है कि नई टीम किसान वर्ग से संवाद मजबूत करेगी और केंद्र व राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।







