रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लंबे इंतज़ार के बाद संगठन में बड़े फेरबदल का ऐलान कर दिया है। रविवार देर शाम जारी सूची में राज्य के सभी 41 जिला कांग्रेस कमेटियों के नए अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए। सबसे चर्चित नियुक्ति रायपुर शहर में हुई, जहां श्री कुमार मेनन को नया शहर जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी अब राजेंद्र ‘पप्पू’ बंजारे संभालेंगे।
बिलासपुर में भी दो प्रमुख चेहरे सामने आए—सिधांशु मिश्रा को बिलासपुर शहर और महेंद्र गंगोत्री को बिलासपुर ग्रामीण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दुर्ग में धीरज बाकलीवाल को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सुकमा में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा की ताजपोशी संगठन में महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है।
उधर जशपुर में पूर्व विधायक यू.डी. मिंज और बेमेतरा में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को कमान सौंपी गई है।
लिस्ट देखे


इन नए नियुक्तियों को कांग्रेस की 2025 रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
संगठन में युवा और अनुभवी नेताओं का संतुलन बनाने की कोशिश साफ दिखाई देती है।



