छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक बड़ी कैश बरामदगी का मामला दर्ज किया है। दुर्ग के कुम्हारी टोल नाका पर शुक्रवार की सुबह चेकिंग के दौरान, पुलिस ने महाराष्ट्र पासिंग दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से कुल 6 करोड़ 60 लाख रुपए नकद जब्त किए। गाड़ियों में कुल चार लोग सवार थे, जिनसे पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार, ये गाड़ियाँ रायपुर से गुजरात की ओर जा रही थीं। दोनों स्कॉर्पियो गाड़ियों में नकद रुपए छुपाने के लिए दो अलग-अलग चैंबर बनाए गए थे, जिनमें बड़े बंडलों में 500-500 रुपए के नोट रखे गए थे। जब पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध वाहन आ रहा है, तो दुर्ग पुलिस और एसीसीयू की टीम ने वाहन को घेरा बंदी कर रोक लिया।
इस संबंध में ए.एस.पी. (शहर) सुखनंदन राठौर ने बताया कि पहली स्कॉर्पियो वाहन से 3 करोड़ रुपए और दूसरी स्कॉर्पियो से 3.60 करोड़ रुपए बरामद किए गए। चारों संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह पैसा हवाला के जरिए गुजरात ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इनकम टैक्स विभाग को भी सूचना दी, और विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले में सभी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि यह रकम हवाला के तहत भेजी जा रही थी या किसी व्यापारी से संबंधित है।
विज़ुअल डिटेल:
1. पुलिस कर्मी नकदी जब्त करते हुए।
2. आरोपी जमीन पर बैठे हुए।
3. दोनों स्कॉर्पियो वाहन।
4. कुम्हारी पुलिस थाना
5. ए.एस.पी. सुखनंदन राठौर






