बालोद जिले में आज आदिवासी समाज का भारी आक्रोश देखने को मिला, जहां हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।
जल, जंगल और जमीन को बचाने तथा कथित अवैध कब्जों को हटाने की मांग को लेकर करीब 10 हजार से अधिक आदिवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
आदिवासी पाटेश्वर धाम के विरोध में कलेक्ट्रेट घेराव करने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
स्थिति बिगड़ने पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेटिंग तोड़ दी और कलेक्ट्रेट परिसर में घुसकर जमकर हंगामा किया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और प्रशासन को स्थिति नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।







