तुलसी का पौधा क्यों सूख जाता है? माली ने बताई 3 बड़ी गलतियां, कहा– “पाप धोने के चक्कर में पौधे को मत डुबो”

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

तुलसी का पौधा भारतीय घरों में धार्मिक और औषधीय दोनों दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पूजा-पाठ में इसका विशेष स्थान है, लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनका तुलसी का पौधा कुछ ही दिनों में मुरझा जाता है या मर जाता है।

गार्डनिंग एक्सपर्ट मयूर मंडराह के अनुसार, तुलसी के पौधे की सही देखभाल न होने और पूजा के दौरान की गई छोटी-छोटी गलतियों के कारण पौधा ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह पाता। उन्होंने 3 बड़ी गलतियों के बारे में बताया है, जिन पर समय रहते ध्यान न देने पर पौधा सूख सकता है।

 पहली गलती: रोज पानी डालना

एक्सपर्ट का कहना है– “तुम्हारे पाप धोने के चक्कर में पौधे को क्यों डुबो रहे हो?”
कई लोग धार्मिक मान्यता के कारण रोज तुलसी में जल अर्पित करते हैं। लेकिन तुलसी को रोजाना पानी की जरूरत नहीं होती। ज्यादा पानी मिलने पर मिट्टी गीली रहती है और पौधे की जड़ों में फंगस लग जाता है। इसे रूट रॉट कहते हैं, जिससे पौधे की जड़ें सड़ने लगती हैं और पौधा धीरे-धीरे मर जाता है।

 दूसरी गलती: गमले का गलत चुनाव

अक्सर लोग तुलसी का पौधा ऐसे गमले में लगा देते हैं, जिसमें पानी निकलने की व्यवस्था नहीं होती। पानी जमने से पौधा सड़ने लगता है और उसकी ग्रोथ रुक जाती है। तुलसी के लिए हमेशा मिट्टी और पानी का बैलेंस वाला गमला चुनना चाहिए।

 तीसरी गलती: धूप की कमी

तुलसी एक ऐसा पौधा है, जिसे अच्छी धूप की जरूरत होती है। लेकिन लोग इसे छायादार जगह रख देते हैं। धूप न मिलने से पौधा कमजोर हो जाता है और उसके पत्ते झड़ने लगते हैं।

अगर आप तुलसी के पौधे को हमेशा हरा-भरा और तंदरुस्त रखना चाहते हैं तो इन तीन गलतियों से बचना बेहद जरूरी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment