दंतेवाड़ा।नवरात्रि के दौरान दंतेवाड़ा स्थित प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर में रील बनाने और फोटो-वीडियो लेने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। मंदिर समिति और दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु दर्शन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
मंदिर के पुजारी हरेंद्रनाथ जिया ने बताया कि नवरात्रि के दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में रील बनाने और फोटो-वीडियो शूट करने से दर्शन व्यवस्था प्रभावित होती है तथा अन्य श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर परिसर में मोबाइल से रील, फोटो या वीडियो न बनाएं और नवरात्रि के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से मां दंतेश्वरी के दर्शन करें।






