बारिश और जलभराव के बीच भी NHM कर्मियों की सेवा जारी, स्वास्थ्य सुविधाओं पर नहीं पड़ा असर

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बालोद।भारी बारिश और जलभराव के बीच भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटे। बालोद जिले में जब बारिश से आमजन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया, तब भी एनएचएम कर्मियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में डटे रहकर स्वास्थ्य सेवाओं को बिना रुकावट जारी रखा।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जहां जलभराव से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका असर बिल्कुल नहीं पड़ा। एनएचएम कर्मचारियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभाई।

कर्मचारियों की मांग – नियमितीकरण हो जल्द

एनएचएम कर्मियों का कहना है कि वे हर परिस्थिति में जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं। लेकिन लंबे समय से वे अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उनका मानना है कि सरकार को संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण जल्द पूरा करना चाहिए, ताकि वे निश्चिंत होकर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे सकें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment