‘हर बहन का सम्मान और सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता’ – सीएम विष्णुदेव साय को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते में अटूट विश्वास, स्नेह और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। सीएम ने आश्वासन दिया, “आपका आत्मसम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपका भाई हर सुख-दुख में आपके साथ है।”

मुख्यमंत्री साय ने रक्षाबंधन को भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का दर्पण बताते हुए कहा कि इसमें बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रक्षा-सूत्र बांधती हैं, जबकि भाई बहनों की रक्षा, सम्मान और खुशहाली का वचन देते हैं। उन्होंने अपील की कि यह पर्व केवल पारंपरिक नहीं, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, प्रेम, करुणा और दायित्वबोध को भी मजबूत करने का संदेश देता है।

सीएम ने खास तौर पर बेटियों, बहनों और मातृशक्ति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पावन पर्व नागरिकों के जीवन में प्रेम, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करेगा।

ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी
इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रायपुर की संचालिका ब्रह्मकुमारी सविता बहन ने मुख्यमंत्री के निवास कार्यालय में पहुंचकर उन्हें राखी बांधी और उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु व सुखमय जीवन की मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षा-सूत्र में निहित शुभकामनाएं उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देती हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment