कांग्रेस में नेतृत्व पर सवाल, जयराम रमेश के बयान से उठी नई बहस

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की प्रशंसा ने पार्टी के भीतर नेतृत्व और अनुशासन को लेकर नई बहस को जन्म दे दिया है।

यही धनखड़ हैं जिनके खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित पूरा विपक्ष हाल ही में संसद में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया था। विपक्ष का आरोप था कि उपराष्ट्रपति बार-बार उनकी आवाज़ को दबाते हैं और संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं।

अब जयराम रमेश का यह कहना कि जगदीप धनखड़ लोकतंत्र और संसदीय परंपराओं के मजबूत स्तंभ हैं, पार्टी की सामूहिक सोच और दिशा पर सवाल खड़े करता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान पार्टी नेतृत्व, खासकर राहुल गांधी की अनुमति के बिना दिया गया है, जिससे कांग्रेस की अंदरूनी एकता और नेतृत्व की अहमियत पर प्रश्नचिन्ह लगता है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या कांग्रेस व्यक्तिगत विचारों को पार्टी लाइन से ऊपर मानने लगी है?

अगर नहीं, तो क्या जयराम रमेश का बयान पार्टी अनुशासन का उल्लंघन नहीं है?

पार्टी को चाहिए कि वह स्थिति स्पष्ट करे —

या तो इस बयान को आधिकारिक माने,

या फिर जयराम रमेश से सार्वजनिक स्पष्टीकरण की मांग करे।

वरना जनता पूछेगी — कौन चला रहा है कांग्रेस?

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment