गडकरी: “देश की सड़कों से समझौता नहीं करूंगा, गड़बड़ी पर अफसरों-ठेकेदारों को छोड़ूंगा नहीं”

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

वडोदरा।गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बने पुराने पुल के गिरने की घटना के बाद, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सख्त लहजे में कहा है कि वह निर्माण कार्य में लापरवाही और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “जो लोग जानबूझकर गड़बड़ी करते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मैं ठेकेदारों और अधिकारियों के पीछे लग चुका हूं।”

गडकरी ने यह भी कहा कि दुर्घटना और दुर्भावनापूर्ण लापरवाही में फर्क होता है। “अगर कोई अनजाने में गलती करता है, तो उसे समझाया जा सकता है, लेकिन जो लोग जानबूझकर देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।”

उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “हर सड़क मेरी जिम्मेदारी है, जैसे अपने घर की दीवार होती है। मेरे लिए देश की सड़कें घर से कम नहीं हैं। 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद अब मेरा अगला मिशन है – क्वालिटी में समझौता करने वालों को सबक सिखाना।”

गुजरात पुल हादसे पर अपडेट:

महिसागर नदी पर पुल गिरने की इस दुखद घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। पुल के गिरते ही कई वाहन नदी में समा गए थे। बचाव अभियान अस्थायी रूप से रोका गया है और शुक्रवार सुबह से दोबारा शुरू किया जाएगा। दो लोग अब भी लापता हैं। यह पुल आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ता था और करीब 40 साल पुराना था।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment