EVEREST मसाला बैन?

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

नई दिल्ली। मशहूर मसाला ब्रांड एवरेस्ट (Everest) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनी के एवरेस्ट हींग की बिक्री पर फिलहाल रोक लगा दी है। यह रोक तब तक जारी रहेगी, जब तक उत्पाद तय फूड सेफ्टी मानकों को पूरा नहीं करता।

FSSAI की जांच में एवरेस्ट के तीन अन्य उत्पादों—एग करी मसाला, चिकन मसाला और गरम मसाला में भी तय नियमों का पालन नहीं पाया गया। हालांकि, इन तीनों उत्पादों की बिक्री पर फिलहाल रोक नहीं लगाई गई है।

कंपनी से मांगा गया जवाब

FSSAI ने संबंधित कंपनियों से नियमों के उल्लंघन को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही उन्हें एक्शन प्लान जमा करने के लिए कहा गया है, जिसमें यह बताना होगा कि वे आगे से फूड सेफ्टी के तय मानकों का पालन कैसे सुनिश्चित करेंगी।

इसके अलावा कंपनियों को बाजार में मौजूद खराब गुणवत्ता वाले उत्पादों को खुद वापस मंगाने की सलाह भी दी गई है।

FSSAI के मुताबिक, एवरेस्ट हींग पर लगी रोक तब तक लागू रहेगी, जब तक उत्पाद निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं हो जाता।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment