दर्शन से लौटते वक्त भीषण हादसा, 1 की मौत और 15 से ज्यादा घायल

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

सारंगढ़।मां चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को तेज रफ्तार माज़दा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद कई परिवारों में मातम का माहौल है।

बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 30 से 32 ग्रामीण सवार थे। सभी महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र से चंद्रपुर में मां चंद्रहासिनी देवी के दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के बाद सभी वापस अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार माज़दा ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां करीब 15 गंभीर घायलों का इलाज जारी है। इनमें कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे में मृतक और घायलों में महासमुंद जिले के पटेरापाली, गाड़ाघाट और बागबाहरा क्षेत्र के ग्रामीण शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर के बाद गांवों में भी शोक का माहौल है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment