संविधान संशोधन से जम्मू-कश्मीर तक, संसद की अहम बैठक में शामिल हुए सांसद बृजमोहन

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

नई दिल्ली/रायपुर।सांसद  बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में संविधान (130वां संशोधन) विधेयक 2025, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2025 और संघ राज्य क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक 2025 पर चर्चा हुई।

बैठक में समिति की अध्यक्ष  समेत अन्य सदस्यों की मौजूदगी में आंध्र प्रदेश सरकार, फाउंडेशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स हैदराबाद और  के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और पक्ष समिति के सामने रखे।

समिति के सदस्यों ने सभी पक्षों की बात गंभीरता से सुनी और विधेयकों के संवैधानिक, प्रशासनिक और लोकतांत्रिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि संसद की समितियां लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं। अलग-अलग पक्षों, विशेषज्ञों और संगठनों की राय सुनने से कानून बनाने की प्रक्रिया ज्यादा प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनती है।

उन्होंने कहा कि व्यापक चर्चा और सभी पक्षों की भागीदारी से बनने वाले कानून देश के लोकतांत्रिक ढांचे को और मजबूत करते हैं।

बृजमोहन अग्रवाल ने भरोसा जताया कि इस तरह की सार्थक चर्चाएं देशहित में बेहतर नीति निर्माण और प्रभावी विधायी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी। साथ ही समिति को मिले सुझावों के आधार पर विधेयकों को और मजबूत व व्यावहारिक बनाने की दिशा में जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment