सवालों की ताक़त के आगे झुकी सरकार, अरावली में माइनिंग पर लगा ब्रेक

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

यही सवालों की असली ताक़त होती है — जब जनता एक स्वर में बोलती है तो सत्ता को जवाब देना ही पड़ता है।

अरावली पर्वतमाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सख़्त रुख़ और माइनिंग पर दिए गए फैसले के बाद देशभर में उठे सवालों ने आखिरकार सरकार को घेर लिया।

राजस्थान से लेकर दिल्ली तक आम लोगों, पर्यावरण कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने लगातार सिस्टम के दरवाज़े खटखटाए। सोशल मीडिया पर अरावली को बचाने से जुड़ी रील्स और पोस्ट्स वायरल होती रहीं, वहीं टीवी स्टूडियो में प्रतिष्ठित पत्रकारों के तीखे सवालों ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय बहस का केंद्र बना दिया।

सरकार के इकोसिस्टम ने इस मसले को अपने ढंग से मोड़ने और भ्रम का माहौल बनाने की कोशिश जरूर की, लेकिन जनता की आवाज़ कहीं ज़्यादा बुलंद साबित हुई। हर मंच पर एक ही नारा गूंजता रहा —

“नो माइनिंग इन अरावली”

आखिरकार सरकार को जनता की भावना को समझते हुए कदम पीछे खींचने पड़े। यह फैसला सिर्फ एक पर्वतमाला को बचाने का नहीं, बल्कि लोकतंत्र में सवाल पूछने की ताक़त की जीत भी है।

अरावली न सिर्फ उत्तर भारत का पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है, बल्कि यह जल संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु सुरक्षा की रीढ़ भी है। ऐसे में माइनिंग पर रोक को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी जीत माना जा रहा है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment