नारायणपुर में नक्सलियों को बड़ा झटका: 22 उग्रवादियों ने छोड़ा हथियार, ₹37 लाख का था इनाम

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

जगदलपुर।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों और प्रशासन की लगातार कोशिशों के चलते एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सलवाद की हिंसक विचारधारा से तंग आकर 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में 14 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें एक नक्सली दंपति भी है।

इनमें प्रमुख नाम सुखलाल, एरिया कमांडर का है, जो आमदाई और कुतुल एरिया कमेटी में सक्रिय था। उस पर ₹8 लाख का इनाम घोषित था। सुखलाल ने अपनी पत्नी के साथ आत्मसमर्पण किया। सभी 22 नक्सलियों पर कुल ₹37 लाख का इनाम था।

नक्सलियों ने आत्मसमर्पण के दौरान बताया कि उन्होंने नक्सल संगठन की दोहरी नीति और लगातार हो रहे अत्याचारों से परेशान होकर यह फैसला लिया है। सरकार की पुनर्वास नीति और मुख्यधारा में लौटने की पहल का यह सकारात्मक परिणाम है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment