अंधविश्वास का अंधेरा: सांप के काटने से महिला की मौत, बाबा बोला – गोबर में दबाओ, चमत्कार से लौटेगी

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

उत्तर प्रदेश: तम्बौर थाना क्षेत्र के चकपुरवा गांव में अंधविश्वास का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 60 वर्षीय महिला कला वती की सांप के काटने से मौत हो गई, लेकिन परिजनों ने वैज्ञानिक उपचार को दरकिनार कर एक स्वयंभू बाबा के कहने पर उसे गोबर से भरे गड्ढे में दफना दिया।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पर नहीं माने परिजन

महिला को सांप ने उस वक्त डस लिया जब वह घर में कंडे हटा रही थी। परिजन तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया।

बाबा का दावा: चमत्कार से वापस लौटेगी जान

परिजनों ने बाबा कृपाल दास को बुलाया, जिन्होंने कहा कि महिला को गोबर से भरे गड्ढे में दफनाया जाए और तंत्र क्रिया की जाए। बाबा का दावा था कि अगर ईश्वर की कृपा हुई, तो महिला रात 8 बजे चमत्कारिक रूप से जीवित हो सकती है।

आस्था या अंधविश्वास?

बाबा ने निर्देश दिया कि शुक्रवार रात 8 बजे दोबारा गड्ढा खोदकर देखा जाएगा। परिजन अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उनकी मां लौट आएगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment