इंदौर में कथित लव जिहाद रैकेट का पर्दाफाश, पार्षद पर गंभीर आरोप

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

इंदौर:मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के दो स्थानीय युवकों—मेकैनिक साहिल शेख और पेंटर अल्ताफ—ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन्हें कांग्रेस पार्षद एहसान कादरी द्वारा हिंदू लड़कियों को देह व्यापार में फंसाने के लिए पैसे दिए गए थे।

इन युवकों ने यह भी बताया कि एक योजनाबद्ध तरीके से पोस्टर और रेट कार्ड तैयार किए गए थे, जिनमें जाति के अनुसार रकम तय की गई थी:

  • ब्राह्मण लड़की के लिए ₹20 लाख
  • ओबीसी लड़की के लिए ₹15 लाख
  • SC/ST लड़की के लिए ₹10 लाख

इन पोस्टरों के सामने आने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या यह कोई सुनियोजित नेटवर्क या कथित “लव जिहाद” का मामला है, जो मजहबी और सामाजिक आधार पर लड़कियों को निशाना बना रहा था।

जांच की मांग तेज

इस सनसनीखेज दावे के बाद स्थानीय संगठनों और आम नागरिकों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के संकेत दिए हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment