सड़क की दुर्दशा पर अनोखा विरोध: पखांजूर में युवक ने सड़क को दी ‘श्रद्धांजलि’

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

छत्तीसगढ़ के पखांजूर कस्बे से एक अनोखा विरोध प्रदर्शन सामने आया है। कस्बे की एक जर्जर सड़क, जो वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रही है, उस पर एक स्थानीय युवक ने मोमबत्तियां जलाकर और फूल अर्पित कर सड़क को प्रतीकात्मक रूप से श्रद्धांजलि दी।

युवक का कहना है –

“इस रास्ते को अब सड़क कहना शर्मनाक है। यह रोज़ हादसों को दावत देती है और प्रशासन बस तमाशा देख रहा है।”

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कई बार ज्ञापन और शिकायतें दी जा चुकी हैं, मगर अब तक न तो निर्माण कार्य शुरू हुआ और न ही किसी अधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया। दुपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों के लिए यह सड़क जानलेवा बन चुकी है।

इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग प्रशासन से जवाबदेही और तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment