“छत्तीसगढ़ की सियासत में जुबानी जंग: भूपेश बोले ‘दफा हो जाइए’, मंत्री बोले ‘गड्ढे में लेट जाइए’”

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। सोशल मीडिया पर प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। यह विवाद एक टोल-फ्री नंबर को लेकर शुरू हुआ, लेकिन जल्द ही यह व्यक्तिगत कटाक्ष और अपमानजनक शब्दों तक पहुंच गया

विवाद की शुरुआत:

गृह मंत्री विजय शर्मा ने हाल ही में घुसपैठियों की सूचना के लिए एक टोल-फ्री नंबर (1800-233-1905) जारी किया था। जब एक सोशल मीडिया यूजर ने उनसे पूछा कि अगर सड़कों की हालत खराब हो तो शिकायत कहाँ करें, तो विजय शर्मा ने भूपेश बघेल का व्यक्तिगत मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुए कहा:

> “क्योंकि ये उन्हीं की देन है, 94252-36333 पर करें शिकायत।”

यह बयान भूपेश बघेल के समर्थकों को चौंकाने वाला लगा और सोशल मीडिया पर इसकी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

भूपेश बघेल का तीखा पलटवार:

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर त्वरित और तीखा पलटवार किया। उन्होंने विजय शर्मा को संबोधित करते हुए लिखा“कुर्सी है तुम्हारा ये जनाजा तो नहीं है… कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते.. आप दफा हो जाइए।”

विजय शर्मा की फिर से प्रतिक्रिया:

विजय शर्मा ने भी चुप नहीं बैठे। उन्होंने जवाब में कहा:

आप गड्ढे में लेट जाइए।

यह भाषा राजनीतिक मर्यादा की सीमाओं को लांघती प्रतीत हुई, जिससे विवाद और गहरा गया। कई राजनीतिक विश्लेषकों ने इसे “सामाजिक संवाद की गिरती हुई गुणवत्ता” कहा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment