रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को लेकर बड़ा आमना-सामना देखने को मिल रहा है। रायपुर प्रेस क्लब में डिप्टी CM विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमने-सामने बैठकर PM आवास के आंकड़ों को लेकर भीड़ गए। दोनों नेताओं के बीच PM आवास के मुद्दे पर जोरदार बहस हुई है।

दरअसल, PM आवास योजना के आंकड़ों को लेकर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को बहस की चुनौती दी थी। इसी चुनौती के बाद आज प्रेस क्लब में दोनों नेता आमने-सामने रहे।
बहस के बाद भूपेश बघेल का बीजेपी पर तंज कसता कमेंट भी सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि ‘अगली बार किसी समझदार को भेजना “छोटा रिचार्ज” रील के लिए ही ठीक है’।

बहस के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सरकार के दावों और पूर्व सरकार के आंकड़ों पर सवाल-जवाब हुए। अब सबकी नजर इस बात पर है कि दोनों नेता एक-दूसरे के दावों पर कितना प्रतिक्रिया दिए और इसके बाद क्या PM आवास में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा?







