छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिज़ाज: कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में खराब मौसम की आशंका जताते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर, कोरिया, पेंड्रा, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, बालोद, राजनांदगांव और बेमेतरा जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं, चांपा, बलौदा बाजार, रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिलों को येलो अलर्ट के दायरे में रखा गया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर पर खुले स्थानों पर जाने से बचने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। किसानों को भी अपनी फसलों और मवेशियों की सुरक्षा के लिए पहले से जरूरी इंतजाम करने की चेतावनी दी गई है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment