कोरबा। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सख्ती और व्यवस्था सुधार के प्रयास लगातार तेज हो रहे हैं। इसी कड़ी में कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां 200 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है।
जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने यह फैसला कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के साथ-साथ विभाग में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से लिया है। लंबे समय से एक ही थाना या चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मियों को अब नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस बड़े फेरबदल में खास बात यह है कि 29 महिला आरक्षकों के नाम भी ट्रांसफर सूची में शामिल हैं। विभाग का मानना है कि इस बदलाव से कार्यप्रणाली में नयापन आएगा और पुलिसिंग अधिक प्रभावी होगी।
पुलिस मुख्यालय के इस कदम को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे जमीनी स्तर पर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
लिस्ट देखें











