रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले से जुड़ा आदेश जारी किया है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से 22 दिसंबर 2025 को जारी आदेश के अनुसार तीन आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के तहत 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी निखिल अशोक कुमार रखेचा को कांकेर जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे गरियाबंद जिले में एसपी के पद पर पदस्थ थे।
वहीं, वेदव्रत सिरमौर को गरियाबंद जिले की पुलिस कमान सौंपी गई है। वे फिलहाल छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, रायपुर में महाप्रबंधक के रूप में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे। गृह विभाग ने उनकी सेवाएं पर्यटन विभाग से वापस लेते हुए उन्हें पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद के पद पर पदस्थ किया है।
इसके अलावा 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी इंदिरा कल्याण ऐलासेला को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, उत्तरी रेंज, सरगुजा का दायित्व सौंपा गया है। वे इससे पहले कांकेर जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत थीं।
आदेश का कॉपी








